फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नारायण’ ने कराया राहगीरों को भोजन

Mon, 29 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का भोजन वितरण कर तमाम लोगों को भूख से राहत प्रदान की।
विज्ञापन


समूह सदस्यों ने समाज के लोगों से गरीबों की सहायता के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और भंडारे जैसे कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की। मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने मंदिर में पूजन कर भगवान को भोग लगाकर गरीबों को भोजन व हलुआ का वितरण किया। कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


अजय कटियार, प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, जयशंकर गुप्ता, मो वशी, डा. जेबी सिंह, तारकनाथ शर्मा ने भोजन वितरण कर कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है। रामसनेही द्विवेदी, प्रभुदयाल गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है तथा वैभव व सुख प्राप्त होता है।

कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, पर सुख-शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है। इस मौके पर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, पीसी शुक्ला, भगवत शरण अवस्थी, सोमेश पतिराज, गोविंद नारायण कपूर मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें