जिले में दैवी आपदा से आहत लोगों को नि:शुल्क
स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए रविवार को भी घंटाघर में नि:शुल्क चिकित्सा
शिविर आयोजित हुआ, जिसमें रोगियों का परीक्षण प्रख्यात चिकित्सकों ने कर
रोगियों का दुख दर्द बांटने का सफल प्रयास किया।
घंटाघर रोड स्थित
विक्टोरिया हाल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर प्रत्येक रविवार को
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में चिकित्सकों
ने मरीजों को परीक्षण किया और उनको परामर्श दिया। बताया कि शिविर में
अधिकांश रोगी गर्मी की वजह से डायरिया एवं पेंचिस आदि के रोगी पाए गए।
उनका
खान पान बिगड़ा होने एवं पौष्टिक आहार न मिल पाने की वजह से उनको इस तरह
के रोग का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई बच्चे ऐसे भी मिले जिनमें
कुपोषण के प्रारंभिक लक्षण देखने को मिले। शिविर में तीन दर्जन से अधिक
मरीजों का परीक्षण किया गया और उनको परामर्श दिया गया।
डॉक्टरों ने बताया
कि दैवी आपदा के कारण जिले का किसान परेशान हैं। ऐसे में सभी का दायित्व है
कि सभी लोग मिलकर इसका सामना करें। एसोसिएशन की ओर से लोगों को नि:शुल्क
चिकित्सा परामर्श देने के लिए हर रविवार को शिविर लगाया जा रहा है। इसका
सभी को लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर कई चिकित्सक मौजूद थे।