नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर
जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का
भोजन वितरण कर तमाम लोगों को भूख से राहत प्रदान की। भंडारे में दोपहर बाद
से शाम तक सैकड़ों लोगों ने भोजन किया।
मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा
समूह के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण
किया। समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने मंदिर के पुजारी हरिओम
पांडेय के सानिध्य में भगवान की पूजा कर उन्हेें भोग लगाकर गरीबों को भोजन
का वितरण किया।
संचालक जयराम गुप्ता ने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता
से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं
किया जा सकता है। आशुतोष मिश्रा, दौलतराम, सीता, प्रियम मिश्रा, जयशंकर
गुप्ता, अरविंद कुमार, कमलेश रस्तोेगी व एसएन यादव ने कहा कि गरीबों व
जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है।
डा. नरेश चंद्र
शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ला, सुमेर सिंह, सोमेश, मो. वशी, तारक नाथ, पतिराज
ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है
और वैभव व सुख प्राप्त होता है।
आरडी पाल, डा. जेबी सिंह, प्रभुदयाल
गुप्ता, नितिन मिश्रा, डा. अनुज गुप्ता, डा. सुधीर चौहान ने कहा कि लोग
व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, पर सुख-शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों
की सेवा में है। इस मौके पर शशिकांत मिश्रा, कमला अवस्थी, राजीव दीक्षित,
एनके राय, मुकेश, पंकज सिंह, अरुण सिंह व दिवाकर बाजपेयी ने सहयोग किया।