गरीबों और जरूरतमंद लोगों को नारायण सेवा समूह ने
खुशियों का तोहफा दिया है। समूह द्वारा रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर
कालेज में वस्त्र वितरित किए गए, जिसमें जिले के कई ग्रामों से चयनित कर
लाए गए 75 गरीब महिला-पुरुषों को वस्त्र दिए गए। जिसको पाकर गरीबों के
चेहरों पर मुस्कान खिल गई।
नारायण सेवा समूह द्वारा गरीबों और
जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण किया गया। विद्यालय प्रांगण में आसपास के
गांव से चयनित 75 गरीब महिला-पुरुषों को बुलाकर उन्हें वस्त्रों का वितरण
किया गया। महिलाओं को साड़ी व ब्लाउज और पुरुषों को पैंट शर्ट एवं कुर्ता
पायजामा का वितरण किया गया।
समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने
कहा कि धनवान व्यक्ति जहां जीवन के हर पल को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं,
पर जो गरीब वर्ग के लोग हैं, वह बिल्कुल ठीक इसके पलट हर पल को बड़ी कठिनाई
से गुजारते हैं। ऐसे में उनकी सहायता करना और उनकी जरूरतों को कुछ करना ही
सच्ची नारायन की पूजा है।
इस मौके पर प्रियम मिश्रा, मो. वशी, सोमेश,
संदीप, जयशंकर गुप्ता, तारकनाथ, पतिराज शुक्ला, सुमेर सिंह, सीपी त्रिपाठी,
गोविंद नारायण ने कहा कि खुशियां बांटने से और ज्यादा बढ़ती हैं, ऐसे में
लोगों को खुशियां बांटने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
डा. नरेश चंद्र
शुक्ला, राम स्नेही द्विवेदी, रामशंकर शुक्ला, हरिशंकर दीक्षित, आशा रानी
ने कहा कि गरीबों की सहायता के लिए समाज को अधिक से अधिक त्याग करना चाहिए।
इससे सुख शांति एवं वैभव की प्राप्ति होती है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम को
सफल बनाने में नितिन, सुशील अवस्थी, ऋतु दीक्षित आदि का सहयोग रहा।