हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक पान मसाला कंपनी के गोदाम में चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक ने शहर कोतवाली में चार-पांच गत्तों में रखा पान मसाला और एक लाख रुपये चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। 19 नवंबर से छह दिसंबर के बीच की घटना बताई गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज निवासी सुधीर कुमार अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक मसाला कंपनी चलाते हैं। इसका एक छोटा गोदाम भी है। गोदाम में कम ही आना जाना होता है। बताया कि छह दिसंबर को गोदाम में जाने पर पान मसाला के पांच छह गत्ते गायब मिले। एक लाख रुपये भी गोदाम में रखे थे। यह भी चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से छह दिसंबर के बीच घटना हुई है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बतायाा कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।