फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटल पर पद और कर्मचारी नाम की पट्टिका अवश्य लगाई जाए : राहुल पांडेय

विज्ञापन
फोटो 32: निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण करते डीएम राहुल पांडेय, साथ में एडीएम प्रफुल्ल ​त्रिपाठ
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने बुधवार को पहले दिन ही कलक्ट्रेट सहित कार्यालयों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को प्राथमिकता बताईं। कहा कि पटल पर पद और नाम पट्टिका अवश्य लगवाई जाएं। कार्यों को समयबद्ध ढंग से निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट के सभी अनुभाग और पटलों सहित कार्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों से पटल से संबंधित काम, पत्रावलियों और अभिलेखों के संबंध में जानकारी ली। निर्देश दिए कि पत्रावलियों का प्राथमिकता पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी अभिलेखों और पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए।
कलक्ट्रेट परिसर और कार्यालयों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि फरियादियों और आमजन के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार और उनकी समस्याओं का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसी के साथ निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। ईवीएम की एफएलसी की जानकारी ली। इस मौके पर एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले दिन डीएम के पास आई 64 शिकायतें
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने बुधवार को जिले का कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 64 शिकायतें आईं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय से किया जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें