हरदोई। मैच एसोसिएशन ऑफ क्रिकेट की ओर से सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नागेंद्र प्रताप सिंह नागू दादा की दूसरी पुण्यतिथि पर क्रिकेट मैच हुआ। इसमें नागू दादा रेड टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 15 रन से मैच जीत लिया। नागू दादा ब्लू टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
टॉस जीतकर नागू दादा ब्लू टीम ने पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए नागू दादा रेड टीम 38 ओवर में 192 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सर्वाधिक 85 रन आकाश त्रिपाठी ने बनाए।
शुभ मल्होत्रा ने 29, सत्यम त्रिपाठी ने 15 का योगदान दिया। नागू दादा ब्लू टीम से अनिरुद्ध वर्मा के सर्वाधिक चार विकेट, सौरभ वर्मा, देवाशीष चौहान व लोकेश के दो-दो विकेट और सूरज दीक्षित के नाम एक विकेट रहा।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नागू दादा ब्लू की पूरी टीम 37 ओवर व एक बॉल में सभी विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। अनुज वर्मा ने 34 रन, राना सिंह ने 26, आरव गुप्ता ने 20 तथा सौरभ वर्मा ने 19 रन का योगदान किया। नागू दादा रेड की तरफ से सर्वाधिक विकेट इस्माइल ने चार विकेट लिए। सूरज तिवारी व सुखदेव यादव ने दो-दो और आकाश त्रिपाठी ने एक विकेट लिया।
इस तरह नागू दादा रेड टीम ने मैच 15 रन से जीता। मैच में बेस्ट बॉलर इस्माइल, बेस्ट बैट्समैन आकाश त्रिपाठी, बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर सूरज दीक्षित तथा प्लेयर ऑफ द मैच आकाश त्रिपाठी को घोषित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव सूर्य प्रताप सिंह, अनूप पूरी, राहुल चौहान, दीप नारायन सिंह, प्रणव पांडे आदि मौजूद रहे।