फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थाई कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत को मिली 70 बीघा भूमि

विज्ञापन
फोटो-32-भूमि की पैमाइश करते राजस्व कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली कस्बे से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की स्थायी व्यवस्था कराने की कवायद तेजी से शुरू हो गई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए नगर पंचायत को लगभग 70 बीघा भूमि आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

पाली नगर पंचायत से हर रोज भारी मात्रा में कूड़ा निकलता है।
फिलहाल यह कूड़ा या तो मुख्य मार्गों के किनारे कस्बे से बाहर डाल दिया जाता है या फिर भगवंतपुर में कूड़ा डंपिंग के लिए आवंटित एक हेक्टेयर भूमि पर फेंक दिया जाता है।
अमर उजाला ने कई बार कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था न होने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला ने भी इस मामले पर प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए।
विज्ञापन

अब नगर पंचायत को पाली से लगभग सात किलोमीटर दूर ग्राम ज्यूरा में 70 बीघा भूमि आवंटित कर दी गई है। भूमि की पैमाइश का कार्य भी कर दिया गया है। इसी भूमि पर अब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें