फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नगर पालिका हरदोई मंडल में अव्वल, प्रदेश में मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
कमांड सेंटर में नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर का अ​भिनंदन करते सभासद, मौजूद ईओ रामेंद्र
विज्ञापन
हरदोई। स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हो गए। परिणाम में जिला मुख्यालय की नगर पालिकाओं में हरदोई नगर पालिका को मंडल में पहला और प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। 9,769 स्कोर हासिल कर प्रदेश की रैंकिंग पांच और राष्ट्रीय रैंक में 98 पायदान की छलांग लगाई है। पिछले सर्वेक्षण में प्रदेश में 8वां और राष्ट्रीय स्तर पर 152वां स्थान मिला था।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणाम में जिले की नगर पालिकाओं में शाहाबाद को प्रदेश में 39वां और राष्ट्रीय स्तर पर 109वां, संडीला को प्रदेश में 194वां और राष्ट्रीय स्तर पर 240वां, पिहानी को प्रदेश में 75वां और राष्ट्रीय स्तर पर 204वां, सांडी को प्रदेश में 87वां और राष्ट्रीय स्तर पर 238वां, बिलग्राम को प्रदेश में 183वां व राष्ट्रीय स्तर पर 368वां, मल्लावां को प्रदेश में 272वां और राष्ट्रीय स्तर पर 390वां स्थान मिला है।
नगर पंचायतों में कछौना को प्रदेश में 40वां व राष्ट्रीय स्तर पर 215वां, कुरसठ को प्रदेश में 58वां व राष्ट्रीय स्तर पर 285वां, पाली को प्रदेश में 490वां और राष्ट्रीय स्तर पर 709वां, माधौगंज को प्रदेश में 506वां और राष्ट्रीय स्तर पर 810 वां और बेनीगंज को प्रदेश में 513वां और राष्ट्रीय स्तर पर 816वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


सभासदों-कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष का किया अभिनंदन
स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका हरदोई की रैंक में हुए सुधार और मंडल में अव्वल और प्रदेश में तीसरे और राष्ट्रीय स्तर पर 54वां स्थान मिलने पर बृहस्पतिवार को कमांड सेंटर में कार्यक्रम हुआ। ईओ, सभासद और कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर का माला पहनाकर अभिनंदन किया। अध्यक्ष ने कहा, सभासद, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई नायक, मेट और स्वच्छता सेनानियों ने अच्छा काम किया है। जन सहयोग भी मिला है। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, सभासद धर्मरूचि सिंह, अमित त्रिवेदी रानू, मो. जमील, सभासद प्रतिनिधि मो. अहमर, पुनीत मिश्रा, राजीव सिंह, नरेश, संतोष सैनी, राम नारायण कुशवाहा, प्रियम मिश्रा, कर अधीक्षक डॉ. पुष्पराज गौतम, राजस्व निरीक्षक राजीव शुक्ला, जेई अमित गुप्ता, एसबीएम के डीपीएम पुष्पेंद्र सिंह, कमल किशोर मिश्र, विद्याभूषण सिंह, अनिल यादव और संतोष यादव ने स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंक बेहतर बनाने के लिए आमजन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें