फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटों की लीला देख हर्षित हुए लोग

Tue, 08 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टीएन किड्स जोन में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने कृष्ण, राधा के साथ गोपियों का रूप धर ऐसी कृष्ण लीला की कि देखने वाले भी चकित हुए बिना न रह सके। कुल मिलाकर सजीव झांकियों ने सभी को खूब लुभाया।
विज्ञापन


स्कूल में बच्चों ने नंद ग्राम, कंस का महल, कारागार, कंस का दरबार, पूतना वध आदि प्रसंगों की झांकी माडलों और मूर्तियों द्वारा उसका प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके अलावा एक स्थान पर बच्चों ने कृष्ण द्वारा माखन की चोरी के उपरांत गोपियों द्वारा कृष्ण की शिकायत व यशोदा द्वारा कृष्ण को डांटने की घटना को सजीव प्रदर्शित किया।

इसमें श्रद्धा, हंसिका, जतिन, रुद्रांश, शैली, वैष्णवी, राहुल, आभास, तापस आदि ने प्रस्तुति दी। इसी क्रम में एक स्थान पर राधा-कृष्ण द्वारा वन में बांसुरी वादन का आयोजन था। उनके साथ में ग्वाले व गोपियों के रूप में वरुण, मानसी, तृप्ति, रोहित, यश, श्वेता, अवनीश, कुमकुम, आरिमा आदि ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसमें शताक्क्षी ने कृष्ण व निमिषा ने राधा का किरदार निभाया। इसके अलावा श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत द्वारा ग्रामीणों की वर्षा से रक्षा का सजीव चित्रण किया गया। इसमें कृष्णा श्रीकृष्ण के रूप में गोवर्धन उठाए थे, जबकि ग्रामीणों के रूप में आयुष, श्लोक, समीर, अभय, नब्या, सलोनी, हर्षिका, आस्था, अपराजिता, सेजल व नम्रता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें