अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का सम्मेलन कीर्ती
सिंह के संयोजन में बाल विद्या भवन में हुआ। सम्मेलन में भारी संख्या में
लोगोें ने भाग लिया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी से सजगता से
कर्तव्यों का पालन कर समाज के लोगों की हर स्तर पर मदद करने का आह्वान
किया।
सम्मेलन का शुभारंभ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व पुलिस
महानिरीक्षक आरपी सिंह ने किया। उन्होंने एकजुटता एवं कर्तव्य पालन पर जोर
दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह
ने कहा कि समाज में शिक्षा एवं एक दूसरे की मदद की भावना को तेज करके समाज
के समुचित विकास एवं तरक्की के लिए कार्य करना होगा।
राष्ट्रीय महामंत्री
आनंद सिंह, हर्षवर्धन सिंह और देवेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी दान बहादुर सिंह
तथा पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने कहा कि परमार्थवादी बन कर सर्व समाज
के हितों के लिए कार्य करना है।
इस मौके पर हर वर्ष 11 कन्याओं का
सामूहिक विवाह कराने, 11 मेधावी छात्रों को सम्मानित करने और आरक्षण नीति
समाप्त कराने के लिए मांग करने तथा बघौली चौराहे का नाम नरपति सिंह के नाम
पर किए जाने का प्रस्ताव रखे गए, जिस पर सभी ने इस ओर आवश्यक कार्रवाई की
सहमति दी।