हरदोई। स्वर्गीय पिता के सपनों को पूरा करने के लिए रुकनापुर निवासी मुस्कान सिंह ने 15 घंटे तक पढ़ाई की। सीबीएसई हाईस्कूल में 96.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वह सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना चाहतीं हैं।
पिंटू सिंह व मीरा वर्मा की पुत्री एलपीएस की छात्रा मुस्कान सिंह ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु डेढ़ साल पहले हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। वह हमेशा कहा करते थे वह उनकी बेटी नहीं बेटा है और पिता का नाम रोशन करेगा। इसलिए उन्होंने हमेशा अपने पिता के सपने को सच करने का प्रयास किया। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि मोबाइल व सोशल साइटों से आवश्यकतानुसार दूरी बनाए रहें और लक्ष्य को साधते रहें तो सफलता जरूर मिलेगी।