फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रधान पति की मौत के मामले में अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट

Wed, 09 Apr 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

- कटरी बिलुही के पूर्व प्रधान और पति श्रीपाल की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी


हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पुन्नापुरवा निवासी प्रधानपति की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर बिलग्राम कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कटरी बिलुही के पुन्नापुरवा निवासी श्रीपाल (52) पूर्व प्रधान हैं। मौजूदा समय में उनकी पत्नी सुमित्रा देवी प्रधान हैं। श्रीपाल का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में गंगा नदी की धार के दूसरी तरफ पड़ा मिला था। पहले तो पानी में डूबकर मौत होने की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में परिजन हत्या किए जाने की आशंका जताने लगे। दरअसल श्रीपाल की पूरे इलाके में मजबूत पकड़ थी। पिछले लगातार तीन पंचायत चुनाव से श्रीपाल और उसकी पत्नी ही निर्वाचित हो रही थीं। उसकी गिनती क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के करीबी लोगों में होती थी। परिजनों की आशंका पर पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। इसके बाद बुधवार को मृतक के पुत्र अंबरीश ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंक देने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करली गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें