फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अवैध संबंध में बाधक बने किसान की हत्या, पत्नी समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट

Sun, 25 Jul 2021 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

अवैध संबंध में बाधक बनने के कारण रोशन ने भाई मोहित, मां उमा और रामदेवी के साथ मिलकर रामनाथ की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में अवैध संबंध में बाधक बन रहे किसान की बांका मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। मां की तहरीर पर उसकी पत्नी समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्राम फत्तेपुर निवासी रामनाथ (40) रविवार की सुबह गांव के बाहर शौच के लिए गया था।

इस दौरान ही कुछ लोगों ने बांके से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उसका शव देखा, तो उसकी मां जदुरानी को जानकारी दी। मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ संडीला महावीर सिंह भी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जदुरानी ने बताया कि लगभग चार वर्ष पहले रामनाथ की पत्नी रामदेवी गांव के ही रोशन के साथ चली गई थी। इसको लेकर भी रंजिश चल रही थी। अवैध संबंध में बाधक बनने के कारण रोशन ने भाई मोहित, मां उमा और रामदेवी के साथ मिलकर रामनाथ की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सीओ संडीला महावीर सिंह ने बताया कि जदुरानी की तहरीर पर रोशन, मोहित, उमा और रामदेवी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामदेवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका पुलिस ने बरामद कर लिया है।

घर वापसी की तैयारी तो नहीं हत्या की वजह
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि रोशन अपने भाई मोहित और रामनाथ की पत्नी रामदेवी के साथ अंबाला में रहता था। पांच दिन पहले रामदेवी ने अपने पति रामनाथ को फोन किया था। जदुरानी के मुताबिक तब रामदेवी ने रामनाथ से कहा था कि रोशन और मोहित ने उसे पीटा है।

इसलिए वह वापस आ रही है और फिर साथ में ही रहेगी। यही नहीं तीन बच्चों को भी साथ में लेकर किसी दूसरे शहर में रहने की बात भी कही थी। इसके बाद रामनाथ पत्नी रामदेवी के साथ हुई घटना का उलाहना देने के लिए रोशन के घर गया था। रोशन की मां उमा ने इसकी जानकारी भी रोशन को दी थी। तीन दिन पहले रोशन, मोहित और रामदेवी वापस गांव आ गए थे। कहीं न कहीं रोशन को लग रहा था कि रामदेवी अपने पति रामनाथ के साथ जा सकती है।

अंबाला जाने के लिए कराया था रिजर्वेशन
मौके से मिली जानकारी के मुताबिक रामदेवी ने पति रामनाथ और दो बच्चों का रिजर्वेशन कराने के बाद गांव आई थी। चार लोगों का रिजर्वेशन बालामऊ जंक्शन पर रुककर जाने वाली एक ट्रेन से अंबाला तक के लिए कराया गया था। यह ट्रेन रविवार रात 12 बजे बालामऊ जंक्शन पहुंचती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें