फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला

विज्ञापन
हरदोई में हत्या के बाद मृतका के बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव ललुआपुर में घरेलू विवाद के बाद गांव स्थित मायके गई पत्नी की सोमवार सुबह हिस्ट्रीशीटर ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम ललुआपुर निवासी जगतराम हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। परिवार में पत्नी अरुणा (42), तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जगतराम की ससुराल भी ललुआपुर में ही है। परिजनों ने बताया कि जगतराम पत्नी अरुणा के साथ एक माह से बेवजह मारपीट कर रहा था।
रविवार को मारपीट के बाद विवाद बढ़ गया तो इससे दुखी होकर अरुणा गांव स्थित पिता जागेश्वर के घर चली गई। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अरुणा पिता के घर के पीछे रहने वाले रामनरेश के घर गई थी। वहां से वापस आते समय रास्ते में जगतराम ने अरुणा को पकड़ लिया और उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जगतराम फरार हो गया। जब तक लोगों ने अरुणा को संभाला उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह, पचदेवरा थानाध्यक्ष रामवचन भारती मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता जागेश्वर की तहरीर पर जगतराम के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फील्ड यूनिट ने जांच के लिए नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें