फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर से नगदी व जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में चोरों ने शनिवार रात बंद पड़े मकान के मेन गेट का ताला तोड़ दिया। चोर घर से नगदी और जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला नवाबगंज निवासी कुरबान अली पुत्र अकबर ने बताया कि वह बिलग्राम मार्ग स्थित बेहटाबुजुर्ग गांव के पास ईंट भट्ठे में काम करता है। शनिवार रात देर हो जाने पर वह घर नहीं लौट सका। चोरों ने मकान के मेन गेट में पड़ा ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन

बताया कि पांच बेटों में से तीन बेटों इमरान, हुमायूं व सद्दाम की शादी हों चुकी है। तीनों नोएडा में काम करते हैं, जबकि दो छोटे बेटे दिल्ली में हैं। लॉकडाउन के चलते सब वहीं फंसे हैं। उनके आने के बाद ही नुकसान का सहीं आकलन हो सकेगा। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें