फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई

Sat, 18 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
फर्जी तरीके से लिया था एडमिशन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
सांडी। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को पहली पाली में सांडी के एसपीएसवीएस उच्चतर माध्यमिक इंटर कॉलेज बम्हटापुर में मुन्ना भाई दबोचा गया। वह दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थाक ने मुन्नाभाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के एसपीएसवीएस उच्चतर माध्यमिक इंटर कॉलेज बम्हटापुर में पहली पाली में इंटरमीडियट कामर्स विषय अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल विषय के प्रथम प्रश्नपत्र का पेपर था। कक्ष संख्या-9 में कक्ष निरीक्षक गिरीश चंद्र मिश्रा की ड्यूटी थी। कक्ष निरीक्षक छात्रों के प्रवेश पत्र चेक कर रहे थे।

इस दौरान परीक्षार्थी रविकुमार का प्रवेश पत्र चेक किया। प्रवेश पत्र पर जिस छात्र का फोटो था, उसकी जगह दूसरा  छात्र परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक नीरज सिंह को जानकारी दी। केंद्र व्यवस्थापक ने प्रवेश पत्र देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में एसओ सांडी रणजीत सिंह कॉलेज पहुंच गए और फर्जी परीक्षार्थी मान सिंह पुत्र लाखन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। केंद्र व्यवस्थापक ने मानसिंह के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई है। वह माधौगंज थाना क्षेत्र के ऊदामऊ गांव का रहने वाला है। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि रविकुमार शिवम इंटर कॉलेज सांडी का छात्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें