फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नगर पालिका के वाटर कूलर दे रहे गुनगुना पानी

Fri, 05 Apr 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। होली के बाद पारा तेजी से बढ़ा है। ऐसे में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगरीय निकाय की ओर से तीन वाटर कूलर लगवाए गए हैं। लेकिन इसमें दो वाटर कूलर अभी ठंडा पानी नहीं दे रहे हैं। धूप निकलने के बाद से वाटर कूलर में गुनगुना पानी निकल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से सिनेमा चौराहा पर लगा वाटर कूलर लोगों की ठंडे पानी से प्यास बुझा रहा है। इससे इतर मुन्ने मियां का चौराहे पर लगे वाटर कूलर की स्थिति बदतर है। इसकी टोटियों के पास गंदगी भी जमा है। यहां पर पानी तो आ रहा है लेकिन, वह सादा ही है।
उधर, अधिशासी अधिकारी आवास परिसर में वाटर कूलर लगा है। इसकी टोटी परिसर के बाहर हैं ताकि लोग पानी प्राप्त कर सकें। ईओ आवास के बाहर टोटियों में भी सादा ही पानी आ रहा है। इससे लोग ठंडे पानी की उम्मीद से आते हैं और पानी सादा ही मिल पा रहा है। इसके अलावा बड़ा चौराहे पर लायंस क्लब की ओर से लगा वाटर कूलर चल रहा है। ऐसे ही डॉ. रामदत्त चौराहे का भी वाटर कूलर चालू हो गया है।
विज्ञापन


गर्मियों को लोगों को निशुल्क शीतल जल की उपलब्धता कराने के लिए निकाय की ओर से लगवाए गए वाटर कूलरों को संचालित कराए जाने की जानकारी है। जल्द ही इनकी मरम्मत कराकर क्रियाशील करा दिया जाएगा। इससे लोगों को ठंडा पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें