फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार

Tue, 19 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित आंदोलन के क्रम में प्रोन्नति, अधिसंख्या समायोजन सहित विभिन्न मांगों को लेकर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की जनपदीय शाखा के बैनर तले सोमवार से लिपिकीय संवर्ग ने भी कार्य बहिष्कार की घोषणा कर बहिष्कार शुरू कर दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे न माने जाने पर 23 मई तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1994 के पश्चात सृजित पदों को संवर्ग में शामिल करना, लिपिकीय संवर्ग नियमावली 2014 के अनुपालन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद सृजित करने, लिपिकीय संवर्ग के विरुद्ध झूठी शिकायतों के आधार पर प्रशासनिक कार्रवाई करने और स्थायीकरण करने आदि मांगों को लेकर संगठन द्वारा संघर्ष काफी समय से जारी है, लेकिन इस बार अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

उधर, एसोसिएशन ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो 23 मई तक अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेताया कि यदि समय से मांगों को मानकर आदेश पारित नहीं किया जाता है, तो संघ अब वृहद स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन


इस दौरान राजकीय कार्य में होने वाले किसी भी प्रकार के व्यवधान के लिए शासन व प्रशासन खुद उत्तरदायी होगा। इस दौरान राजेश गुप्ता, विपिन सिंह, रानी कोरी, राजीव सिंह, हरीश चंद्र, संदीप अस्थाना, संजय अवस्थी सहित कई पदाधिकारी और लिपिक संवर्ग मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें