फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका समेत 11 की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
मुड़ियाखेड़ा में मौजूद पुलिस बल। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में 11 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को बीमारी से मायके में महिला की मौत हो गई थी। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बेटे, भाई और दो भाभी संक्रमित मिली हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 208 है। 24 घंटे में पांच लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 63 हैं। मृतकों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रडेना हबीबनगर निवासी महिला (35) की ससुराल फर्रुखाबाद जनपद के भाहरेपुर में है। महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहती थी। महिला 12 जून को परिवार सहित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पिता के घर आई थी। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर शहर के नर्सिंग होम ले जाया गया था। यहां कोरोना जांच की सलाह दी गई थी। मंगलवार सुबह उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर बिलग्राम सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी ने महिला के शव का नमूना कोरोना जांच के लिए भिजवाया था। संपर्क में आए 24 लोगों के नमूने भी भेजे गए थे। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में महिला का बेटा (5), भाई (32), दो भाभी (30) व (25) संक्रमित मिली हैं। महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों की सूची बनाई जा रही है। अगर इनकी कोरोना की जांच नहीं हुई है तो सैंपल भेजा जाएगा। वहीं कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा दहिगवां में दो लोग और संक्रमित मिले हैं। इस गांव में एक युवक और एक महिला के संक्रमित मिलने पर 11 लोगों की जांच कराई गई थी। इनमें 40 और 25 वर्षीय शख्स पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के मुुड़ियाखेड़ा में भाई-बहन कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित भाई (12) और बहन (15) के पिता पत्नी व दोनों बच्चों के साथ दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रहते थे। वहां जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी में काम करते थे। 22 जून को रोडवेज बस से दिल्ली से चले थे। 23 जून को संडीला पहुंचे। संडीला सीएचसी में सैंपलिंग के बाद ई-रिक्शा से गांव गए थे। तब से यहीं रह रहे थे। भरावन सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि संक्रमित भाई-बहन को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आए 14 लोगों को चिह्नित कर भरावन के बीवीएम इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया है। गांव को सील कर दिया गया है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन कस्बे के मोहल्ला भीखथोक निवासी सराफा व्यापारी (37) भी कोरोना संक्रमित मिला है। वह मामूली रूप से खांसी, जुकाम से पीड़ित था। संदेह होने पर जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने की कवायद चल रही है। परिवार में दो पत्नियों के अलावा दो पुत्र हैं। संक्रमित व्यापारी के भाई की कस्बे में बर्तन की दुकान है। इनके अलावा एक अन्य युवक (21) भी संक्रमित मिला है। लखनऊ की प्राइवेट, लेकिन मान्यता प्राप्त लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका उपचार लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें