शहर के सिनेमा रोड पर कुछ इस तरह रविवार को खुला बाजार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। करीब सवा पांच माह बाद रविवार को बाजार खुले नजर आए। इसके साथ ही शहर में अब पहले की तरह मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का नियम भी लागू कर दिया गया। ईओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद मंगलवार की बंदी का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
लॉकडाउन के बाद शासन स्तर से ही शनिवार व रविवार की बंदी पूरे जिले में कराई गई थी। कुछ दिन तक मंगलवार की बंदी भी शहर में जारी रही लेकिन व्यापारियों के अनुरोध पर इसे खत्म कर दिया गया था। शासन स्तर से शनिवार के बाद अब रविवार की बंदी भी खत्म कर दी गई है। इसके कारण शहर की बाजारें खुली रहीं। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला का कहना है कि अब पूरे शहर में मंगलवार को बंदी रहेगी। स्टेशन की बाजारें भी इसमें शामिल हैं। नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।