फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 10 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव में वोट डालने को लेकर हुए विवाद में भाजपा सांसद तथा बसपा विधायक के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट व हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद अंजूबाला की बहन एवं ब्लाक प्रमुख शवनम क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। उनके  खिलाफ बसपा विधायक बृजेश वर्मा के समर्थक भैयालाल चुनाव मैदान में हैं। मतदान के दौरान शुक्रवार को  वोट डाले जाने को लेकर दोनों के समर्थक मतदान केंद्र के बाहर भिड़ गए थे और मारपीट हुई ।

 इसी दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग करनेे भगदड़ मच गई थी। इस मामले में  प्रत्याशी भैयालाल की ओर से पिंकू ने आशीष, ब्रज किशोर, गिरीश के विरुद्ध घर में घुस कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया कि घटना में पिंकू, राम प्रकाश, आशा देवी और राम श्री घायल हुई थी। उधर प्रत्याशी शबनम की ओर से ब्रज किशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें सुनित, राम प्र्रकाश आदि पर बलवा करने आरोप लगाया है । पुलिस ने दोनोें पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें