फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायन ने 73 महिला-पुरुषों को बांटे कपड़े

Sun, 27 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण सेवा समूह ने रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में 73 महिला एवं पुरुषों को वस्त्र वितरित किए। समूह द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण किया गया। विद्यालय प्रांगण में खजुरहरा, सरैया, शुआपुर, बक्शीपुर आदि गांव से चयनित 73 गरीब महिला-पुरुषों को वस्त्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


महिलाओं को साड़ी ब्लाउज और पुरुषों को पैंट शर्ट व कुर्ता पायजामा का वितरण किया गया। समूह के कार्यकारी संचालक डा. जय राम गुप्ता ने कहा कि धनवान व्यक्ति जहां जीवन के हर पल को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं, पर जो गरीब वर्ग के लोग हैं, वह बिल्कुल ठीक इसके पलट हर पल को बड़ी कठिनाई से गुजारते हैं।

ऐसे में उनकी मदद और उनकी जरूरतों को कुछ करना ही सच्ची नारायन की पूजा है। अरविंद कुमार, रमेशचंद्र गुप्ता, शिवसदन मिश्रा, प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, मो. वशी, सोमेश, जय शंकर गुप्ता, संदीप एवं राम शंकर शुक्ल ने कहा कि खुशियां बांटने से और ज्यादा बढ़ती हैं।
विज्ञापन


रामसनेही द्विवेदी, तारकनाथ, प्रभु दयाल गुप्ता, सीपी त्रिपाठी, नितिन मिश्रा, शोभा शुक्ला, कमल अवस्थी ने कहा कि गरीबों की सहायता के लिए समाज को अधिक से अधिक त्याग करना चाहिए। इससे सुख शांति एवं वैभव की प्राप्ति होती है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा. नरेश चंद्र शुक्ला, राजीव दीक्षित, सुशील अवस्थी, हरी शंकर, पीसी शुक्ला और भागवत शरण अवस्थी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें