बीएसएनएल की दूर संचार सलाहकार समिति की बैठक में मोबाइल आदि सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश सांसद अंशुल वर्मा ने दिए। उन्होंने
अधिकारियों से कहा कि आज जो भी मामले उठाते हुए सदस्यों ने सुझाव दिए हैं,
उन पर कार्य करते हुए लोगों को बेहतर सेवाएं दी जाएं, ताकि ग्राहक आधार
बढ़ने के साथ राजस्व की भी वृद्धि हो सके।
टीडीएम संजय केसरवानी ने सभी को
आश्वस्त किया कि उपलब्ध संसाधनों से सेवा गुणवत्ता को लेकर जो भी अच्छा से
अच्छा हो सकेगा, किया जाएगा और इस ओर बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है।
बैठक में समिति के सदस्य प्रकाश चंद्र गुप्ता, विनोद राठौर, रमेश सिंह
सोमवंशी, वीरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, पवन कुमार, अंबुज शुक्ला आदि द्वारा
मोबाइल सिगभनल न मिलने तथा ब्राडबैंड की स्पीड संबंधी मामले उठाए गए।
इस
पर संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए समस्याओं को दूर कराने की
बात कही गई। सदस्य पवन कुमार जैन, आशीष पाठक, इरतजा अली, अजीत सिंह आदि ने
भी सेवाओं को लेकर सुझाव दिए। इस दौरान बीएसएनएल के सीईओ आरसी बरई, मंडल
अभियंता प्रशासन आरसी गुप्ता, मंडल अभियंता सेल्स नाथूराम पाल, उपमंडल
अभियंता प्रशासन मोहम्मद उमर खान आदि मौजूद थे।