फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भांजे के नामकरण समारोह से वापस आ रहे बाइक सवार मामा की हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो-17-रामसेवक। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिलग्राम। भांजे के नामकरण संस्कार समारोह से वापस आ रहे बाइक सवार को सोमवार देर शाम पसनेर के पास ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे बाइक सवार को पीछे से आए किसी वाहन ने कुचल दिया। सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रहुला निवासी राम सेवक (28) खेती करते थे। उनकी बहन का घर जगदीशपुर सेमरा में है। सोमवार को बहन के बेटे का नामकरण संस्कार समारोह था। पिता अहिबरन ने बताया कि समारोह में शामिल होकर राम सेवक देर शाम वापस घर जा रहे थे। इस दौरान उन्नाव-कटरा मार्ग पर पसनेर के पास ऑटो ने राम सेवक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे राम सेवक को पीछे से आए किसी वाहन ने कुचल दिया। आनन फानन उन्हें सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी विभा हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।



सात माह पहले हुई थी शादी, पत्नी हुई बदहवास
राम सेवक की मौत की जानकारी परिजन को रात में हुई। परिजन उनकी पत्नी विभा को बताते रहे कि एक्सीडेंट हुआ है और ज्यादा चोट लगी है। राम सेवक की शादी सात माह पहले ही हुई थी। रात लगभग 12 बजे विभा को पति की मौत होने की जानकारी मिली तो वह बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें