फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
फोटो-34-पवन । फाइल फोटो
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कौड़िया मार्ग पर डेहुआ गांव के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ने बाइक सवार दाे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को भरावन सीएचसी ले जाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी पवन श्रीवास्तव (28) भटपुर स्थित शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने पड़ोसी रामचंद्र विश्वकर्मा (58) के साथ बाइक से गोमती नदी पार कर मंझार गांव में मोबाइल सही कराने गए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। इस दौरान डेहुआ के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पवन सिर के बल सड़क पर गिर गए जबकि रामचंद्र सड़क किनारे गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण पवन के सिर में गंभीर चोटें आईं।
आनन फानन उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घेषित कर दिया। रामचंद्र काे प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए। मृतक के परिवार में पत्नी ज्योति और सात साल का बेटा शैविक है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर और चालक की तलाश की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें