फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-आकाश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। बीते शनिवार शाम पिहानी हरदोई मार्ग पर रोडवेज की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की सोमवार रात उपचार के दौरान प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के भीठी नेवादा निवासी आकाश (22) पिता का हाथ खेती में बंटाते थे। पिता धाकड़ ने बताया कि शनिवार शाम को आकाश पिहानी बाजार करने गए थे। देर शाम बाइक से वापस आ रहे थे। पिहानी-हरियावां मार्ग पर पिहानी क्षेत्र के पुरेला के पास रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल आकाश को हरियावां सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किए जाने पर परिजन उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। यहां उपचार के दौरान सोमवार रात आकाश की मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर गांव चले गए। गांव पहुंचकर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



बीते 19 जून को हुई थी शादी, पत्नी बदहवास
आकाश की शादी 19 जून को सुरसा थाना क्षेत्र के मोना निवासी प्रीति से हुई थी। बीते शनिवार को हादसे में घायल होने के बाद सोमवार रात आकाश की मौत होने की जानकारी पर प्रीति बदहवास हो गई। उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें