फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नेशनल हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार को बारिश के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया। घटना के समय पहिया दग जाने के कारण चालक ट्रक का पहिया बदल रहा था।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा दहिगवां निवासी अमरीश पटेल (24) शाहजहांपुर के बंडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। इन दिनों वह गांव में अपना मकान बनवा रहे थे। इसी सिलसिले में छुट्टी लेकर शनिवार को बाइक से घर जा रहे थे। बल्लीपुर टोल प्लाजा के आगे एक ट्रक खड़ा था। ट्रक का पहिया दग गया था और चालक पहिया बदल रहा था। इस दौरान बाइक सवार पीछे से ट्रक में जा घुसा। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमरीश को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। 100 शैया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र में घटना हुई है। फिलहाल देहात कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। परिजन अगर कोई शिकायत देंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें