हरदोई। आलू की बोरी लेकर घर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में ट्रक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के आलापुर निवासी राम सेवक (45) खेती करता था। शुक्रवार की शाम बाइक से पसनेर बाजार आलू की बोरी खरीदने गया था। देर रात वापस घर जा रहा था। पसनेर गांव के बाहर ही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में राम सेवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर परिजन भी बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी राम सुखी, पुत्र प्रेम और सत्यवीर, पुत्री प्रेमलता है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)