बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र में बघौली माधौगंज रोड पर रविवार को सड़क हादसे में मां की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। मृतका कासिमपुर थाना क्षेत्र के कहली की निवासी थी। बेटे के साथ बाइक से धन्नूपुरवा जा रही थी। भीखापुर के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ।
थाना क्षेत्र के कहली निवासी कलावती (50) पत्नी गंगाराम रविवार को बेटे रमेश (25) के साथ बाइक से धन्नूपुरवा जा रही थी। बघौली थाना क्षेत्र में माधौगंज रोड पर भीखापुर के पास सामने साइकिल सवार आ गया। रमेश ने एकाएक ब्रेक लगा दी।
कलावती अनियंत्रित होकर रोड पर सिर के बल गिर गई। रमेश भी बाइक समेत बेकाबू होकर गिर गया। सिर में चोटें आने के कारण कलावती की मौके पर ही मौत हो गई। रमेश के चेहरे व हाथों में चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से रमेश क ो सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना परिजनों को दी। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवाया गया है। इस संबंध में अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।