हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर के पास बाइक पर पीछे बैठी महिला की साड़ी अचानक बंदरों ने खींच ली। इस कारण वह असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
हर्रैया निवासी शुभम कुमार शुक्रवार को पत्नी वंदना (31) के साथ बाइक से हरदोई दवा दिलाने जा रहे थे। शुभम ने बताया कि सिकंदरपुर के पास सड़क किनारे बैठे बंदरों ने चलती बाइक में अचानक वंदना की साड़ी खींच ली। इसके कारण वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से वंदना को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।