फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षाएं

Wed, 02 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में सीबीएसई से संचालित छह विद्यालयों की परीक्षाएं दो परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुईं। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा में सचल दलों को किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकलची नहीं मिले। परीक्षाआें में विद्यार्थियों की अनुपस्थित लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिले में सीबीएसई से छह विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयोें के लिए इस बार सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया। सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर्स के विद्यार्थियों ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

वहीं, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया। जहां पर सेट जेम्स पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, नालंदा विद्यालय उधरनपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र पर केंद्रीय विद्यालय लखनऊ के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता एसपी यादव को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।  परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।
विज्ञापन


इधर, यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को भी किसी भी सचल दल को एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। परीक्षा में हाई स्कूल की अंग्रेजी में 89173 पंजीकृत विद्यार्थियों में 67409 विद्यार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में 21 हजार 764 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें