फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार की फीडिंग न होने पर रुकेगी पेंशन

Wed, 02 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पेंशन की आस लगाए जरूरतमंदों पर जिम्मेदारों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। पेंशन की धनराशि अब बिना आधार कार्ड के नहीं दी जा सकती है। जिसके लिए पेंशनरों के खातों को आधार कार्ड से लिंक करने का काम कराया जा रहा है, लेकिन आधार कार्ड की फीडिंग का काम काफी धीमी गति से हो रहा है। इससे पेंशन के लिए इस बार जरूरतमंदों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


वृद्धों और विकलांगों को भरण पोषण के लिए प्रति छमाही पेंशन दी जाती है। पेंशन की राशि में तमाम कोशिशों के बावजूद अनियमितता की शिकायतें मिल हैं। अब पेंशनरों को बैंक खातों को आधार कार्डों से लिंक कराकर अनियमितताओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। शासन ने बिना आधार कार्ड पेंशन न देने का आदेश दिया। खातों को आधार कार्ड से लिंक कराने का काम शुरू तो कर दिया गया लेकिन अभी फीडिंग की प्रगति काफी कम है।

जनपद में वृद्धावस्था पेंशन का 129362 लोग लाभ पा रहे हैं। जिनमें से अभी तक 12927 लोगों के आधार कार्डों की खातों से सीडिंग हो चुकी है। इसी तरह से निशक्त जन पेंशन का 1595 लोगाें का लाभ दिया जा रहा है। जिसमें भी सिर्फ 370 लोगों के आधार कार्ड फीड हो सके हैं। हालांकि अभी तमाम पेंशनरों ने अपना आधार कार्ड नंबर ही विभाग को नहीं दिया है, लेकिन जितने आधार कार्ड नंबर आए हैं उनकी भी फीडिंग का काम नहीं हो सका। जिससे पेंशन पात्रों के खाते में धनराशि पहुंच पाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि फीडिंग का काम विकास खंडों से कराया जा रहा है, ब्लाक अधिकारियों को पत्र भेेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें