ग्राम कुरारी में किसानों से बात करते एसडीएम कपिल देव यादव। संवाद
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए किसानों से भूमि क्रय/अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को शाहाबाद के एसडीएम कपिल देव यादव ने भरखनी ब्लॉक के ग्राम कुरारी व भाहपुर सपहा में एक्सप्रेसवे के अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। कहा कि किसानों को उनकी भूमि के एवज में सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को दोनों गांवों के सात किसानों की भूमि का बैनामा सरकार के पक्ष में किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा सीधे किसानों के खाते में मुआवजे की धनराशि दी जा रही है।
किसान किसी के बहकावे में न आएं। वहीं बुधवार को तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला ने बुधवार को भरखनी ब्लॉक के ग्राम दघेला व फरिगहना में अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।