फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी हरदोई जैसा बनना चाहोगे

विज्ञापन
फोटो-36-प्राथमिक विद्यालय भिक्खापुरवा, टडिय़ावां भी रहा शामिल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले के परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प को लेकर किए गए प्रयासों का परिणाम बुधवार को आखिरकार महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने अपने मैसेज हाऊ इज योर जोश, क्या आप भी हरदोई जैसा बनना चाहोगे के जरिए दे ही दिया। उन्होंने सूबे में पांच जिलों को उत्कृष्ट बताया, जिसमें अपना जनपद भी शामिल है।
विज्ञापन

जिले के 3800 परिषदीय स्कूलों में 18 मानकों का ध्यान रखकर मिशन कायाकल्प चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के दावे हैं कि 3800 में से 3500 से अधिक स्कूलों में कायाकल्प किया जा चुका है। शेष में कार्य जारी है।
इधर, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने प्रदेश के सभी जनपदों की इस ओर समीक्षा करने के बाद प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संदेश बुधवार की दोपहर बाद भेजा। कहा कि हर जनपद हरदोई, वाराणसी, पीलीभीत, बरेली व गाजियाबाद जैसी सफलता की कहानी दोहरा पाएगा। उन्होंने अपने संदेश के साथ जिले के स्कूलों की तस्वीरें भी साझा की हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि यह मेहनत का फल है। जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के शिक्षकों को भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें