फोटो-19-संडीला के आदर्श विद्यालय मोहम्मदपुर खेल मैदान में कबड्डी में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। सं?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आदर्श विद्यालय मोहम्मदपुर संडीला में युवा ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कबड्डी में मोहम्मदपुर की बालिकाओं ने बाजी मारी। मनिकापुर की टीम उपविजेता रही।
जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि 100 मीटर रेस में बालक वर्ग में शैलेंद्र कुमार प्रथम व बालिका वर्ग में पारुल प्रथम रही। 400 मीटर रेस में सिराज अली व सोनाली प्रथम रहे।
200 मीटर रेस में सिराज व जेबा प्रथम रही। 800 मीटर रेस में सिवाग व वैशाली प्रथम रही। लंबीकूद में बीनू व गरिमा प्रथम रहे। गोला फेंक में राजेंद्र कुमार व गरिमा तिवारी प्रथम रहे।
कबड्डी में मोहम्मदपुर की टीम विजेता व मनिकापुर की उपविजेता रही। निर्णायक मंडल में रामदयाल भारतीय, अरविंद कुमार पांडे शामिल रहे। पुरस्कार वितरण प्रबंधक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।