फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संडीला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने गए मोहम्मद नसीम, नागेंद्र मंत्री पद पर निर्वाचित

विज्ञापन
फोटो-17-मतगणना के बाद विजयी मुद्रा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मो. नसीम, मंत्री नागेंद्र मिश्रा व अ
विज्ञापन
संडीला। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान और मतगणना शुक्रवार को हुई। अध्यक्ष पद पर नसीम खां निर्वाचित हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवीशरण सिंह को 19 मताें से हराया। अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर मतदान शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ था। तीन बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

213 मतदाताओं में से 209 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 3:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर नसीम खांं को 91, देवीशरण सिंह को 72 और हरीशचंद्र को 46 मत मिले। मंत्री पद पर नागेंद्र मिश्रा 95 वोटों से जीते। उन्हें 137 और ठाकुर प्रसाद को 30 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राकेश वर्मा को 106 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी संत कुमार यादव को 103 वोट मिले। कड़े मुकाबले में राकेश वर्मा तीन वोटों से जीत गए। संयुक्त मंत्री पद पर शिवेंद्र सिंह को 112 वोट मिले। उन्होंने मोहम्मद नवाब को 17 वोटों से हराया। मोहम्मद नवाब को 95 वोट मिले। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो गया था। निर्वाचन प्रक्रिया फरोग अंजुम और शिव प्रकाश शुक्ला की देखरेख में पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें