फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली आज, छह घंटे ब्लॉक शहर

Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस लाइन के समक्ष जेल रोड पर इस तरह की गई बैरीकेटिंग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को जनपद आगमन को लेकर यदि आप घर से निकलें तो शहर में बंद रास्तों की पूरी जानकारी करके निकलें क्योंकि प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने से लेकर उड़ने तक की अवधि में पुलिस लाइन से सभा स्थल सीएसएन कॉलेज तक का मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके अलावा शहर के अंदर चारों दिशाओं से आने वाले बड़े व छोटे वाहनों के भी रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर 12:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार से सीएसएन कॉलेज पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री करीब एक घंटा मंच पर रहेंगे और 2:15 बजे पुलिस लाइन से रवाना हो जाएंगे। एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि लखनऊ चुंगी को सेंटर बनाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर 13 बैरियर और सात पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

 हेलीकॉप्टर उतरने के एक घंटे पहले रोड ब्लॉक कर दिया जाएगा। लखनऊ की ओर से आने वाले बड़े वाहन मन्नापुरवा तिराहे से शहर के बाहर से महोलिया शिवपार बाईपास होकर निकलेंगे। रैली में आने वाले सभी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक लिया जाएगा। संडीला, बालामऊ की ओर से आने वाले बड़े वाहन राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान और छोटे वाहन हरिजन छात्रावास तक आएंगे।
विज्ञापन


बिलग्राम की ओर से आने वाले वाहनों को बिलग्राम चुंगी के पास कोल्डस्टोरेज में रोक लिया जाएगा। पिहानी, शाहाबाद की ओर से आने वाले वाहन नवरंग बगिया तक आएंगे। सीतापुर रोड से आने वाले वाहन जिंदपीर चौराहा, नघेटा रोड होते हुए आरआर इंटर कॉलेज तक आएंगे। वाहन पार्किंग स्थलों से लोगों को पैदल रैली स्थल तक जाना होगा।

सुबह नौ बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर में बड़े और छोटे वाहनों का प्रवेश नहीं हो पाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को एडीजी आदित्य मिश्र और आईजी पीएसी श्रीपद चिरेडकर ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में आठ एसपी, नौ डीएसपी, सीओ सहित 500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उधर, सीएसएन कॉलेज के रूट को अतिक्रमण मुक्त करने एवं सड़क के गड्ढों को भरने में प्रशासन व संबंधित विभाग के कर्मी जुटे रहे। इस मार्ग पर फ्लीट ने रिहर्सल भी किया। उधर, जनसभा स्थल का सांसद अंशुल वर्मा, नीरज सिंह, श्रीकृष्ण शास्त्री आदि ने भी पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें