प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को
भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सिनेमा
चौराहे पर राहगीरों को मिठाई बांटी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
विदेशों में भारत को गंभीरता से लिया जा रहा है। कहा कि रोजगार सृजन की
दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयास रंग ला रहे हैं।
कहा कि गरीबों के कल्याण
के लिए प्रधानमंत्री द्वारा जनधन जीवन सुरक्षा जैसी योजनाओें चर्लाई गई,
जिससे लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्देशन
में भाजपा बिहार व उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर पूर्व
जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, अजीत सिंह बब्बन, सूरज सिंह, अर्जुन सिंह, पवन
राजपूत, रजनीश शुक्ला, अनोज मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, पुष्पक सिंह, विपिन
राठौर आदि मौजूद थे।