अराजकतत्वों पर मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली देहात
के प्रगति नगर निवासी दंपति ने गुरुवार को एसपी को पत्र सौंपकर कार्रवाई
करने और सुरक्षा देने की मांग की।
प्रगति नगर निवासी गुड्डी ने बताया
कि बीती रात वह पति व भाई रामप्रकाश ग्राम अहिरी बघौली के साथ छत पर सो
रही थी। आरोप लगाया कि रात 11 बजे कुछ लोगों ने कुंडी खटकाकर अपने को पुलिस
बता दरवाजा खुलवा लिया। उसके बाद सभी को मारने पीटने लगे।
पहले उन्होंने
उसको भी मारा और जब उसके पति कमलेश ने बचाने का प्रयास किया तो उसको भी
पीटा तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोग जब
पहुंचे तो भाग निकले। आरोप लगाया कि उनके घर पर कब्जा करने की सभी साजिश कर
रहे हैं। उसको मारपीट कर तथा दबाव में लेकर मकान पर कब्जा करना चाह रहे
हैं।