फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की नाकामी के पर्चे बांट रही कांग्रेस

Sat, 11 Apr 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली किसान रैली को सफल बनाने एवं भाजपा का मोह खत्म करने के लिए इन दिनों कांग्रेस गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की नाकामी के पर्चे भी बांट रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेसियों ने बालामऊ, बेहंदर, कोथावां एवं बेनीगंज में मजदूर संपर्क पदयात्रा कर लोगों से दिल्ली चलने का आह्वान किया। पदयात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि 19 अप्रैल को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में सोनिया गांधी की किसान मजदूर विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ होने वाली किसान रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

पार्टी प्रवक्ता राजीव सिंह ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार झूठी, किसान विरोधी है और जनता से किए गए वादों से मुकर रही है। कहा कि देश की आवाम को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश से धोखा दिया जा रहा। कहा कि पूंजीपतियों के लिए भाजपा कार्य कर रही है। सुख सागर मिश्र ने भी मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाया।
विज्ञापन


पदयात्रा सबसे पहले बालामऊ में पुराना बाजार कछौना में शुरू हुई, इसके बाद खंड कार्यालय पहुंचकर आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ बृजेंद्र पांडे को सौंपा। इस मौके पर अजीत सिंह, विनीत, रामऔतार वर्मा, रणकेंद्र सिंह, अंजनी दीक्षित, जमील अहमद, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, अलाउद्दीन, मो. जुबैर, अब्दुल नसीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें