फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दल नहीं पकड़ पा रहे नकलची

Sat, 14 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय और बोर्ड परीक्षा में सचल दलोें को नकलची ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। जिले मेें परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर संचालकों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन


बताते चले कि जिले के महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर डिग्री की परीक्षाएं संचालित हो रही है। शहर के महाविद्यालयों को छोड़ जिले के सभी महाविद्यालयों में विद्यालय संचालकों की मनमानी जारी है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार सुविधा प्रदान की जा रही है।

जिला प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे है। इससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जमकर आर्थिक दोहन हो रहा है। इधर, माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में भी विभागीय सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कहीं भी नकल होते नहीं मिली रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा केंद्रों पर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। कंट्रोल रूम के अनुसार जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें