फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड नाटक से बताए यातायात के नियम

Sat, 14 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों के नियमों की जानकारी और उनका पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक किया गया। इसमें यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को उप परिवहन संभागीय कार्यालय प्रांगण में डिजीमेक टेली फिल्म्स लखनऊ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक किया।
कलाकारों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर एआरटीओ ओपी सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है।

सभी को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए, जिससे सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में तेज गति से वाहन न चलाएं, रात में डिपर का प्रयोग करें और मोड़ पर इंडीकेटर का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन


कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालक एवं यात्री सीट बेल्ट का प्रयोग करें। 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को वाहन न चलाने दें और वाहन का रख रखाव एवं प्रदूषण आदि की जांच समय समय पर करानी चाहिए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें