फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की बैट्री फटने से लगी आग, दो घरों में रखा सामान जला

विज्ञापन
फोटो- 30- छप्पर में लगी आग को पानी डालकर बुझाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव ओदरा तरी में मोबाइल चार्ज करते समय बैटरी फट गई। उससे निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही आग ने पूरे घर व इसके बाद पड़ोस में स्थित घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ओदरा तरी निवासी प्रेमचंद्र पुत्र मंसाराम के घर पर मोबाइल चार्जिंग पर लगा था। इस बीच मोबाइल की बैटरी फटने से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग पड़ोस में स्थित प्यारेलाल के घर तक भी पहुंच गई। दोनों घरों को आग की लपटों से घिरा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से हजारों का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें