फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के निशाने पर जिला प्रशासन

Mon, 23 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमएलसी अशोक बाजपेयी ने प्रशासन पर बरसते हुए कहा कि अफसर सुधरे, वरना भुगतने को तैयार रहे। अब किसी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


रामलीला मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि अब वो दिन लद गए, अब किसी को अपमान का दंश झेलना नहीं पडे़गा। कहा कि सभी लोग प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और सपा को और ज्यादा मजबूत बनाने का काम करे।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है, इसलिए विरोधियों की अफवाहों पर ध्यान न देकर एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व सीएम अखिलेश यादव को किसानों को मसीहा बताते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई। सपा विधायक बाबू खां ने भी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुल कर कार्य करें।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि नाम शराफत है, पर विरोधियों के लिए सिर पर आफत हूं। उन्होंने भी नाम लिए बिना कुछ अफसरों को सुधरने की चेतावनी दी। इस मौके पर पारुल दीक्षित, विमल प्रकाश मिश्रा, कमलेश पाठक, श्याम मोहन, राजीव सिंह, श्रीकांत, रामनरेश, बलबीर सिंह, इंद्रपाल, कुनकुन, सुनीत, उत्तम, छोटेलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें