अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सपा विधायक बाबूू खां ने 10,90,916 रुपये की आर्थिक सहायता राशि की चेक वितरित की।
इस अवसर पर लाभान्वित हुए किसानों में नाऊ नगला के 157, बरखेरा के 85,
बढ़इया के 86, खुलकीपुर के 15, डमरिया धनी के 10, गौहनिया के 27 व नसीरपुर
के 71 किसान शामिल हैं।
एक हेक्टेयर वाले को 13,500 व दो हेक्टेयर वाले को
27 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधायक ने कहा कि किसानों के
सुख दुख में सपा उनके साथ है। कहा कि किसानों को हुए भारी नुकसान की भरपाई
करना मुश्किल है, फिर भी सरकार सहायता करने में पीछे नहीं है।
इस मौके पर
एसडीएम मंशाराम वर्मा, तहसीलदार अबुल कलाम, विमलेश सिंह लोधी, नगर अध्यक्ष
चांद मियां, शाहिद खां आदि मौजूद थे।