फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का सपा नेता पर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सपा के जिला महासचिव पर धन की मांग कर अपने क्षेत्र में घुसने पर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विधायक की तहरीर पर लोनार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लोनार कोतवाली के सवायजपुर निवासी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू विधायक हैं। इस बार भी सवाजयपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं।
उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सपा के पदाधिकारी सांडी के बरगदापुरवा निवासी वीरेंद्र यादव बीरे को कई बार जिला बदर भी किया जा चुका है। उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। वह उन्हें लगातार फोन कर अनैतिक रूप से धन की मांग कर परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन फरवरी की देर रात उक्त सपा नेता ने उनके नंबर पर फोन कर चुनाव में मदद करने की पेशकश की। इसके अलावा पत्नी के जिला पंचायत क्षेत्र में घुसने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी सपा नेता के विरुद्ध धन की मांग कर जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। लोनार कोतवाली प्रभारी इंद्रेश यादव ने बताया कि विधायक द्वारा मोबाइल नंबर दिया गया है। सीडीआर निकालवाकर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें