फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलौथा में कराए गए विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। भारत सरकार की विकास योजनाओं का अनुश्रवण करने वाले कामन रिब्यू मिशन के स्टेट हेड सेवानिवृत्त आईएएस अफसर राजीव कपूर के नेतृत्व में आई टीम ने गुरुवार को हरपालपुर विकास खंड के ग्राम मलौथा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा और राज्य वित्त से बनाए जा रहे खेल मैदान का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

सीआरएम के स्टेट हेड राजीव कपूर और दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शेखर ने मलौथा पहुंचकर चक रोड पर कराए गए मिट्टी कार्य, नाला खुदाई का कार्य और शौचालय निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। यहां महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए जा रहे जनसूचना पटों का भी अवलोकन किया। इसके बाद 30 लाख रुपये की लागत से मनरेगा और राज्य वित्त से सीडीओ निधि गुप्ता वत्स की पहल पर बनाए जा रहे खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों से मजदूरी के भुगतान को लेकर जानकारी ली। रोजगार पंजिका, परिसंपत्ति रजिस्टर, डिमांड रजिस्टर आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास, मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल, खंड विकास अधिकारी विद्या शंकर कटियार, अपर कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एके राय, ग्राम विकास अधिकारी सोमेंद्र प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान मलौथा आशीष पांडेय, पूर्व प्रधान नागेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें