फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांसी पर लटकता मिला लापता गल्ला व्यापारी का शव

विज्ञापन
घटनास्थल पर बिलखती महिपाल के परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटागोकुल। लापता गल्ला व्यापारी का शव सोमवार दोपहर गांव से कुछ दूर बाग में फांसी पर लटकता मिला। पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम भदेउना निवासी महिपाल (28) गल्ला व्यापारी था। भाई राकेश ने बताया कि महिपाल रविवार दोपहर लगभग दो बजे घर से बाइक लेकर निकला था। देर रात तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। इस पर परिजनों ने बेहटागोकुल थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने बाग में आम के पेड़ पर मफलर से महिपाल का शव लटकते देखा, तो सूचना परिजनों को दी। परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
मृतक के पिता विभेस ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है वहां रात में खोजा था, लेकिन तब यहां कुछ नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या कर शव लटकाया गया है। घटना का पता चलने पर सीओ हरपालपुर परशुराम सिंह, बेहटागोकुल थानाध्यक्ष ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें