फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस फोटोजेनिक का टाइटल लखनऊ की वान्या को

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में मिस, मिस्टर और मिसेज फोटोजेनिक प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिस, मिस्टर एंड मिसेज फोटोजेनिक प्रतियोगिता के सीजन-थ्री के परिणामों की जानकारी देते हुए आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि तीन वर्गों में प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में मिस फोटोजेनिक का टाइटल लखनऊ की वान्या भार्गव को मिला।
फर्स्ट रनरअप नाव्या वर्मा और सेकेंड रनरअप अवनी दीक्षित रहीं। सांत्वना पुरस्कार सृष्टि गुप्ता, प्राची सिंह व सारा सिद्दीकी को दिया गया। जूनियर वर्ग में मिस्टर फोटोजेनिक का टाइटल सार्थक खन्ना को दिया गया। सीनियर वर्ग में मिस फोटोजेनिक का टाइटल मानसी शुक्ला को दिया गया। फर्स्ट रनरअप भिलाई छत्तीसगढ़ से ऋषिका अग्रवाल व सेकेंड रनरअप खुशी गुप्ता रहीं। सांत्वना पुरस्कार रितु सिंह व रिया वर्मा को दिया गया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में मिस्टर फोटोजेनिक का टाइटल आगरा के आकाश सक्सेना को मिला। फर्स्ट रनरअप यश प्रताप सिंह व सेकंड रनर अप शुभम शर्मा रहे। सांत्वना पुरस्कार रजत यादव व श्रीश चंद्र मिश्रा को दिया गया। विवाहित महिलाओं के वर्ग में मिसेज फोटोजेनिक का टाइटल नैनीताल की पूनम सिंह को मिला। फर्स्ट रनरअप शुभांगी द्विवेदी व सेकेंड रनर अप बरखा कंचन को घोषित किया गया। सांत्वना पुरस्कार भवन शर्मा व नेहा शुक्ला को दिया गया। निर्णायक मंडल में मिसेज इंडिया अर्थ 2018 डॉ. पूजा त्रिपाठी व मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2019 शिल्पी अवस्थी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें